UK RTO Code List: जानिए गाड़ी के नंबर प्लेट पर लिखा कोड किस जिले का है ?

UK RTO Code List
UK RTO Code List

UK RTO Code List: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 19वां राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है। जिसमें 46,035 वर्ग किलोमीटर पर्वतीय और 7,448 वर्ग किलोमीटर मैदानी है। यहाँ वर्तमान में कुल 13 जिले हैं। यहाँ की खूबसूरत वादियां इसे पर्यटन प्रदेशों की सूची में प्रमुख स्थान पर रखते हैं। नैनीताल, मसूरी, कौसानी आदि हिल स्टेशन देश ही नहीं अपितु विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद हैं। 

उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत का 27वां राज्य बना। जिसमें दो मंडल क्रमशः कुमाऊँ और गढ़वाल हैं। कुमाऊँ मंडल में 6 जिले, वहीं गढ़वाल मंडल में 7 जिले हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरकाशी सबसे बड़ा जिला और चम्पावत सबसे छोटा जिला है। वहीं आबादी में हरिद्वार और देहरादून सबसे बड़े जिले और बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चम्पावत कम आबादी वाले जिले हैं। 

{inAds}

वर्तमान में उत्तराखंड में 20 RTO ऑफिस हैं, इस पोस्ट में हम उत्तराखंड के इन RTO Office और उनके कोड पर बारे में विस्तृत में बताएँगे। क्योंकि यह सामान्य जानकारी हम सभी को ज्ञात होनी चाहिए। 

UK RTO Code: क्या होता है आरटीओ कोड 

आरटीओ कोड (RTO Code) एक विशेष अक्षरों और संख्यों का संयोजन होता है, जो किसी भी वाहन अथवा ड्राइविंग लाइसेंस को सम्बंधित क्षेत्र या राज्य के परिवहन विभाग से जोड़ती है। इस कोड के द्वारा हम वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस का आसानी से पता लगा सकते हैं कि ये किस जिले के RTO कार्यालय में पंजीकृत हैं। 

उदाहरण के लिए मान लीजिये आपका वाहन उत्तराखंड में पंजीकृत है और आरटीओ कार्यालय देहरादून है तो आपका कोड इस प्रकार होगा: UK07 (जिसमें UK- Uttarakhand राज्य को दर्शाता है और 07- Dehradun RTO ऑफिस को )

{inAds}

UK RTO Code List:

उत्तराखंड में वर्तमान में कुल 20 आरटीओ कार्यालय हैं।  यहीं से उत्तराखंड में वाहनों और ड्राइविंग लाइसेंस का पंजीकरण किया जाता है। पंजीकरण के लिए लोगों को अपने क्षेत्र के नजदीकी आरटीओ कार्यालय जाना होता है, जहाँ से उनको इस ख़ास कोड के साथ नंबर जारी किया जाता है। 

उत्तराखंड में RTO Code इस प्रकार हैं :

  • अल्मोड़ा :  UK01
  • बागेश्वर   :  UK02
  • चंपावत   :  UK03
  • नैनीताल  :  UK04
  • पिथौरागढ़ :  UK05
  • ऊधमसिंह नगर : UK06
  • देहरादून    :  UK07
  • हरिद्वार    :  UK08
  • टिहरी  :  UK09
  • उत्तरकाशी  :  UK10
  • चमोली   :  UK11
  • पौड़ी   :  UK12
  • रूद्रप्रयाग :  UK13
  • ऋषिकेश   : UK14
  • कोटद्वार  : UK15
  • विकासनगर  : UK16
  • रूड़की  :  UK17
  • काशीपुर  :  UK18
  • रामनगर   :  UK19
  • रानीखेत  :  UK20


उपरोक्त उत्तराखंड आरटीओ कोड की लिस्ट है, जिसे देखकर आप उत्तराखंड के किसी भी वाहन या ड्राइविंग लाइसेंस के जिले अथवा कार्यालय का आसानी से पता कर सकते हैं। आप उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पोर्टल पर पर जाकर विभिन्न प्रकार की ई-सेवाएं ले सकते हैं।