संघर्ष और सफलता: हिंदी में मोटिवेशनल कोट्स जो आपके हौसले को बढ़ाएंगे

Struggle Motivational Quotes in Hindi
Motivational Quotes 

Struggle Motivational Quotes in Hindi: जीवन में संघर्ष एक स्वाभाविक एवं अनिवार्य हिस्सा है, जिसे अपने जीवन काल में मनुष्य को किसी न किसी समय झेलना पड़ता है। यही उसकी असली परीक्षा की घड़ी भी होती कि वह इस संघर्ष को कैसे पार पाता है। यही संघर्ष हमें अपने जीवन में धैर्य और ढृढ़ता का पाठ पढ़ाता है। यह वही समय होता है जब हमारी सहनशक्ति, मानसिक और शारीरिक शक्ति का परीक्षण होता है। यह हमें आत्म-परीक्षण करने और अपने को बेहतर बनाने का मौक़ा देता है।  

संघर्ष के प्रेरक उद्धरण: संघर्ष ही सफलता की वह कुंजी है, जिसके द्वारा व्यक्ति आगे बढ़ता है और विकसित होकर परिपक्व बनता है। जिस प्रकार सोना आग में तपकर और जौहरी के हथौड़े से पिटकर अपनी चमक बिखेरने लगता है उसी प्रकार मुनष्य के जीवन में संघर्ष उसे और निखार देती हैं। इस पोस्ट में हम "Struggle Motivational Quotes in Hindi" यानी "संघर्ष के प्रेरक उद्धरण" प्रस्तुत कर रहे हैं, जो हमारे जीवन में एक गहरी छाप छोड़ते हैं। जिन्हें हम फॉलो कर संघर्ष के दिनों को आसानी से व्यतीत कर सफलता की ओर अग्रसर होते हैं।   

{getToc} $title={Table of Contents} $count={Boolean} $expanded={Boolean}


Hard Work Struggle Motivational Quotes in Hindi

"संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी।" - यह उद्धरण हमें यह सीख देता है कि हमारा संघर्ष जितना कठिन होगा, उसका परिणाम यानी फल उतना ही अच्छा प्राप्त होगा। 

"संघर्ष में मनुष्य अकेला होता है, लेकिन सफल होने पर लोग साथ आने लगते हैं।" - यह उद्धरण हमें इस बात का बोध करती है कि संघर्ष के दिनों में हम अपने को अकेला महसूस कर सकते हैं, लेकिन सफल हो जाने पर हमें सभी का साथ मिलने लगता है। 

"संघर्ष जीवन में उतार-चढ़ाव का बोध कराता है, अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है।" - यह Quote जीवन की कठिनाइयों से रूबरू करवाता है। कठिनाई में ही हम कौन अच्छा और कौन बुरा का ज्ञान अर्जित कर सकते हैं।  

"यदि कड़ी मेहनत आपका हथियार है, तो सफलता आपकी ग़ुलाम हो जाएगी।" - यह उद्धरण मेहनत को हथियार की तरह उपयोग कर सफलता को अपनी मुट्ठी में करने की प्रेरणा देता है। 

"इस दुनिया में खुद की तुलना किसी के साथ न करो, यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो आप खुद का अपमान कर रहे हैं।" - यह कथन बिल गेट्स के हैं। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर कहा है कि हम अपनी तुलना किसी अन्य से न करें। हो सकता है आप उससे बेहतर हो।   

"अपनी जुबान से किसी को गलत ठहराने की कोशिश से बेहतर है कि हम अपनी कोशिशों से खुद को सही साबित करें।" - यह उद्धरण किसी को गलत ठहराने की व्यर्थ कोशिश पर है, यदि हम सही हैं तो थोड़ी और कोशिश कीजिये जिससे आप सही सिद्ध हो जाएँ।

"सपने देखना कभी न छोड़ें, जिस दिन आप सपने देखना छोड़ देंगे, उस दिन समझ लेना आप हार गये।" - कई लोगों को यह बातें कहते कि हमें सपने नहीं पालने चाहिए क्योंकि जब सपने पूरे नहीं होते हैं तब मनुष्य निराशा की गर्त में चला जाता है। लेकिन इन बातों को छोड़ हमें सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ते हुए ऊंची सोच के साथ संघर्ष करना चाहिए, जीत निश्चित है। 

"संघर्ष ही वह प्रयास है, जो हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है और नयी ऊंचाईयों तक पहुँचाता है।" -  यह उद्धरण हमें संघर्ष से मिलने वाली शक्ति के बारे में अवगत कराता है। हम जितना संघर्ष करेंगे, उतनी ही हमें कठिनाईयों से लड़ने के लिए शक्ति प्राप्त होती है और हम सफलता की ओर अग्रसर होते हैं। 

"परिश्रम करना ही हमारा पहला कर्म होना चाहिए क्योंकि सफलता उसी को प्राप्त होती है जो परिश्रमी होता है।" - इस उक्ति में हमें  मेहनत को अपना पहला कर्म बनाने के लिए कहा गया है क्योंकि कर्म करने वाला ही सफलता के सोपान चढ़ता है। 

"सफलता का मार्ग संघर्ष से होकर ही गुजरता है।" - जी हाँ ! एक सफल व्यक्ति संघर्ष से रास्ते से होकर ही सफलता अर्जित करता है। हमें अपने मार्ग में आने वाले विपत्तियों से नहीं विचलित होना चाहिए। आप लड़ते जाएँ जीत पक्की है।  

"संघर्ष सिर्फ अस्थाई है, लेकिन संघर्ष के बाद मिली सफलता स्थाई होती है।" -  यह उक्ति इस बात का बोध कराती है कि संघर्ष से विचलित न हों क्योंकि यह अस्थाई यानी कुछ समय के लिए है। इसके बाद सफलता स्थाई रूप से आपके पास रहती है। 

"संघर्ष जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक है; यह हमें सिखाता है कि कैसे आत्म-विश्वास और धैर्य से आगे बढ़ना है।" - यह उद्धरण हमें बताता है कि संघर्ष से ही नयी सीख मिलती है, जो हमारे जीवन में आत्मा-विश्वास और हमारी सहनशक्ति देती है।   

"आज की कठिनाइयां कल की कहानी होंगी।" - यह उक्ति हमें कष्टों से लड़ने के लिए प्रेरित करती है। क्योंकि आज हम कष्टों से लड़कर आगे बढ़ेंगे तो यही संघर्ष कल किसी के लिए कहानियां होंगी और वे आपसे प्रेरित होंगे। 

{inAds}

Success के लिए 10 प्रेरणादायक कोट्स

  1. "जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस करता है, वह हर कठिनाई को पार कर लेता है।" 
  2. "संघर्ष ही आपकी आत्म-समर्पण की परीक्षा है।"
  3. "सफलता की कुंजी है परिश्रम और निरंतरता।"
  4. "सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।"
  5. "संघर्ष ही सफलता का प्रथम सोपान है।"
  6. "संघर्ष और मेहनत के बाद मिली विजय की सच्ची विजय है।"
  7. "कठिनाइयां हमें तोड़ने के लिए नहीं, बनाने के लिए आती हैं।"
  8. "विफलता तब तक आपको हरा नहीं सकती, जब तक आप उसे मान नहीं लेते।"
  9. "धैर्य कड़वा है लेकिन इसका फल मीठा है।"
  10. "डरोगे तो लोग और भी डराएंगे। हिम्मत करो तो बड़े भी सर झुकायेंगे।"  


Inspirational Struggle Motivational Quotes in Hindi

"अपने लक्ष्य के लिए जोशीले और जुनूनी बनिए, विश्वास रखिए, परिश्रम का फल 'सफलता' ही है। ”

"चाहे कोई कितना भी शतरंज का खिलाड़ी हो, छल का अंत मात ही होता है।"

"समय इंसान को सफल नहीं बनाता बल्कि समय का सही इस्तेमाल इंसान को सफल बनाता है।"

"इंसान को कभी भी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए, क्योंकि पहाड़ों से निकली नदी ने आज तक रास्ते में यह नहीं पूछा कि समुद्र कितनी दूर है।"

"इतना सफल बन जाओ कि आपको पाना लोगों का ख्वाब बन जाये।"    

{inAds}

Powerful Motivational Quotes

  • दुनिया के सबसे ज्यादा सपने इस बात ने तोड़े हैं कि "लोग क्या कहेंगे।"
  • कभी हारने का इरादा हो तो उन लोगों तो याद कर लेना जिन्होंने कहा था तुमसे नहीं होगा। 
  • उम्मीद जिन्दा रखिये साहब आज हँसने वाले कल ताली भी बजायेंगे। 
  • प्रकृति का काम तो सिर्फ लोगों से मिलाना है।  
  • संघर्ष वह है जो जीवन को महान बनता है। 


निष्कर्ष:

ये उद्धरण मात्र कुछ शब्द नहीं हैं, ये हमारी सफलता के मूल मंत्र हो सकते हैं। यदि हम इन शब्दों से प्रेरित होकर इन्हें अपने जीवन में उतारें तो अवश्य ही सफलता हमारे कदमों में होगी। 

ये प्रेरक उद्धरण हमारे संघर्ष के दिनों में हमारा मनोबल को ऊँचा कर सकते हैं। आप सकारात्मक और धैर्यवान रहें। निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे।