उत्तराखंड में कुछ दिन बिताने के लिए होमस्टे एक अच्छा विकल्प।

home stay in Uttarakhand
उत्तराखंड की वास्तुकला का एक सुन्दर नमूना। 

पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में घूमने या अपने प्रवास के दौरान रहने के लिए 'होमस्टे' लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है। जो पर्याप्त सुविधाओं के परिपूर्ण होते हुए बेहद कम दाम में उपलब्ध रहते हैं। होमस्टे होटल जैसा ही होता है, लेकिन इसमें घर जैसा माहौल होता है। मेहमान परिवार के घर या उसके आस-पास ठहरते हैं। होमस्टे लोगों को एक प्रतिष्ठित होटल की तरह ही आरामदायक सुविधाएँ प्रदान करते हैं। 

होमस्टे (Home Stay) एक स्थानीय परिवार और मेहमान के रूप में आने वाले लोगों के बीच एक अपनी संस्कृति का आदान-प्रदान भी है। उत्तराखंड आने वाले कई पर्यटक होटलों में ठहरते हैं, जिस कारण वे यहाँ की संस्कृति और स्थानीय व्यंजन से वंचित रह जाते हैं। वहीं यहाँ होमस्टे में ठहरने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड के लोग मेहमानों का खुले दिल से स्वागत करते हैं और उन्हें सबसे गर्मजोशी भरा अनुभव प्रदान करते हैं। उनके लिए वे मेहमान नवाजी में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। उन्हें वो सब मिल जाता है जो किसी आम होटल में उपलब्ध नहीं हो पाता है। किचन गार्डन की ताजी सब्जी से लेकर अपने मवेशियों का दूध एक होमस्टे में रहने वाले पर्यटक को उपलब्ध हो जाता है।  

यदि आपको उत्तराखंड को एक्सप्लोर करना है, यहाँ की नेचुरल ब्यूटी, संस्कृति, पारम्परिक भोजन जो ऑर्गेनिक के साथ-साथ पौष्टिक भी है का आनंद लेना है तो यहाँ के दूरस्थ ग्रामीणों इलाकों में जाना बेहतर होगा। यहाँ रहने के लिए किसी भी पर्यटक को उत्तराखंड पर्यटन विभाग में पंजीकृत होमस्टे बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर सकते हैं। ऑनलाइन आप इन होमस्टे को बुक कर सकते हैं। इसी के साथ-साथ में उनकी सुविधाओं और उनके अतिथि देवो भवः की भावना की रेटिंग सीधे सम्बंधित पोर्टल पर दे सकते हैं। 

{inAds}

किफायती दाम में उपलब्ध रहते हैं होमस्टे 

अपने कम बजट में उत्तराखंड को एक्सप्लोर करना है तो उनमें कटौती होमस्टे में ठहकर हो सकती है। आपके बजट के अनुरूप 1000-1500 रूपये या इससे अधिक में यहाँ आपको होमस्टे में रहने-खाने की व्यवस्था हो सकती है।     


होमस्टे कैसे काम करता है?

उत्तराखंड में होमस्टे के संचालन के लिए पर्यटन विभाग में पंजीकृत होना अनिवार्य है। होमस्टे की कार्यप्रणाली की बात करें तो मेहमान और मेज़बान एक दूसरे से बातचीत करते हैं और अपनी संस्कृतियों, क्षेत्रों और व्यंजनों के बारे में ज्ञान साझा करते हैं, ताकि एक संपूर्ण और अविस्मरणीय अनुभव बन सके।

{inAds}


कौन होते हैं संचालक?

उत्तराखंड में होमस्टे के संचालक यहाँ के स्थानीय लोग होते हैं। आम तौर पर, मेज़बान वे परिवार होते हैं जो घर में रहते हैं और कुछ मामलों में वे जगह की देखभाल भी कर सकते हैं। ज़्यादातर होमस्टे छोटे परिवार के स्वामित्व वाली जगहें होती हैं।


होमस्टे के क्या लाभ हैं?

उत्तराखंड में आपको रहने के लिए होमस्टे को क्यों चुनना चाहिए, ऐसे कई कारण हैं। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • स्थानीय परिवार के साथ रहने का एक आनंददायक माहौल। 
  • यहाँ के सुन्दर और मनमोहक वातावरण के बीच अनुकूल सेवा। 
  • अकेली महिला यात्री के लिए ज़्यादा सुरक्षा।
  • स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय क्षेत्र को एक्सप्लोर करने और एक बेहतरीन अनुभव पाने के ज़्यादा अवसर।
  • स्थानीय व्यंजन और जैविक उत्पाद जो होटलों में शायद ही कभी मिलते हैं।
  • एक दूसरे की संस्कृति को जानने का अच्छा अवसर। 
  • होटल की अपेक्षा होमस्टे कम दर पर मिल जाते हैं।  


होमस्टे के लिए बुकिंग कैसे करें ? 

उत्तराखंड सरकार ने होमस्टे के लिए बुकिंग की अपनी नयी वेबसाइट Uttara Stays लॉन्च की है। जिसमें आपको विभिन्न जिलों में पंजीकृत होमस्टे की जानकारी आपको उपलब्ध हो जायेगी। यहाँ जाकर आप अपना पंजीकरण करें। होमस्टे चुनें और फ़ॉर्म भरें। फिर आपको होमस्टे के मालिक से सभी विवरणों की पुष्टि करने के लिए कॉल आएगा। उल्लेखनीय है यह किसी भी राज्य में पर्यटन विभाग द्वारा पहली ऐसी पहल है जहां राज्य प्रायोजित होमस्टे बुकिंग पोर्टल लॉन्च किया गया है।